पारिस्थितिकी तंत्र

पारिस्थितिकी तंत्र शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम एजी टेंसले नामक वैज्ञानिक ने किया था इन के अनुसार किसी भी स्थान केदीय समुदाय के जीवो तथा उनके चारों ओर पाए जाने वाले वातावरण में पारस्परिक संबंध होता है  और यह दोनों एक दूसरे पर प्रभाव डालते हैं समुदायों के जीवो की रचना कार्य व उनके वातावरण के पारस्परिक संबंध को पारिस्थितिकी तंत्र कहते हैं पारिस्थितिकी तंत्र भूतल के निश्चित क्षेत्र को धारण करने वाली एक आधारभूत कार्यशील इकाई होती है जिसके अंतर्गत जैविक समुदाय तथा अजैविक संघटकों के सरल समुच्चय तथा किसी निश्चित इकाई के अंतर्गत उनके आपसी अंतर क्रियाओं को सम्मिलित किया जाता है पारिस्थितिकी तंत्र एक क्षेत्रीय इकाई होता है जिसके अंतर्गत स्तरीय यथा एक गौशाला से लेकर नदी बेसिन महाद्वीप या पूर्ण जीवो तथा उनके भौतिक पर्यावरण के मध्य पारस्परिक क्रिया होती रहती है सामान्य रूप में जीव मंडल के सभी घटकों के समूह जो पारस्परिक क्रिया में सम्मिलित होते हैं वह पारिस्थितिकी तंत्र कहलाते हैं
Posted on by