* रेल मंत्रालय और शहरी विकास मंत्रालय द्वारा स्मार्ट शहरों और कायाकल्प और शहरी रूपांतरण के लिए अटल मिशन फॉर रिजूविनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (अमृत) मिशन में शामिल शहरों के रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की समेकित योजना के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गये है। यह जानकारी 9 मार्च 2018 को राज्यसभा में दी गयी।
* स्मार्ट शहरों की योजना के अंतर्गत दस (तिरुपति, दिल्ली सरांय रोहिल्ला, नेल्लौर मडगांव, लखनऊ, गोमतीनगर, कोटा, ठाणे नया, एर्नाकुलम जंक्शन और पुदुचेरी) रेलवे स्टेशनों की पहचान की गई है जिनका पुनर्विकास किया जायेगा।
* स्मार्ट शहरों और अमृत के अन्तर्गत स्टेशनों के पुनर्विकास की योजनाएं स्टेशनो के आस-पास खाली जमीन के व्यवसायिक विकास के जरिये बनायी जाती है।