ब्रिक्स मीडिया सम्मेलन 2018

वर्तमान संदर्भ

- 18 जुलाई 2018 को तृतीय ब्रिक्स मीडिया फोरम 2018 का आयोजन केप टाउन में किया गया है।

सम्मेलन : बिंदु

- मीडिया फोरम की थीम- ब्रिक्स मीडिया सहयोग - एक समावेशी जस्ट वर्ल्ड ऑर्डर (Brics media cooperation fostering an inclusive, just world order) थी।

- सम्मेलन का मुख्य केंद्र मीडिया की भूमिका और उत्तरदायित्व था जिससे ब्रिक्स देशों के बीच मीडिया सहयोग को बढ़ाया जा सके।

- कुल 48 मीडिया संगठनों ने ब्रिक्स देशों और कुछ अन्य अफ्रीकी देशों जांबिया, नामीबिया और घाना आदि देशों से भाग लिया।

नोट - प्रथम ब्रिक्स मीडिया सम्मेलन दिसम्बर 2015 में बीजिंग में संपन्न हुआ था।

ब्रिक्स(BRICS) के बारे में -

- ब्रिक्स पांच देशों का समूह है इसमें ब्राजील, रूस ,इंडिया, चीन और साउथ अफ्रीका शामिल हैं ब्रिक्स इन्हीं देशों का संक्षिप्त नाम है।

B - ब्राजील

R - रूस

I - India

C - China

S - south Africa

- 2009 में यह सम्मेलन आस्तित्व में आया और इसकी प्रथम बैठक रूस के येकेतेरेन मेें हुयी थी। उस समय इसमें साउथ अफ्रीका शामिल नहीं था और संगठन का नााम ब्रिक था।

- सन् 2011 में साउथ अफ्रीका ब्रिक का सदस्य बना और संगठन का नाम ब्रिक्स हो गया।

- यह समूह विभिन्न सम्मेलनों के माध्यम से आपसी सहयोग बढ़ाने का प्रयास कर रहा है कुछ मुख्य क्षेत्र जैसे अर्थव्यवस्था, व्यापार, शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य ,विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी ,सांस्कृतिक सहयोग आदि हैं।

Posted on by