सितंबर 2002 में जोहांसबर्ग में दूसरे पृथ्वी शिखर सम्मेलन के नाम से चर्चित सतत विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन संपन्न हुआ इस सम्मेलन में 1992 में रियो डी जनेरियो के सम्मेलन में लिए गए निर्णयों की प्रगति की समीक्षा की गयी पर्यावरण की सुरक्षा करते हुए रियो डी जनेरियो सम्मेलन में स्वीकार किए गए एजेंडा 21 पर भी सम्मेलन में बहस छिड़ी रही सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य टिकाऊ विकास हासिल करना सम्मेलन में की गई कार्य योजना में कोई नई बात शामिल नहीं है पहले से ही तय किए गए 2 बड़े समझौतों के अंश शामिल किए गए हैं इसमें एक 2000 में स्वीकार किए गए संयुक्त राष्ट्र शताब्दी घोषणा पत्र के लक्ष्यों को दूसरी और विकासशील राष्ट्रों के लिए मार्च 2002 सम्मेलन में स्वीकृत अधिकारिक विकास सहायता के स्तर को प्राप्त करने का आह्वान किया गया