'आस्ट्रेलिया ग्रुप' में शामिल हुआ भारत

* 'एमटीसीआर' और 'वासेनार समूह' नामक दो निर्यात नियंत्रण व्यवस्थाओं में सदस्यता प्राप्त करने के बाद अब भारत को ऑस्ट्रेलिया ग्रुप (एजी ) की सदस्यता प्राप्त हुई है।

* भारत 19 जनवरी 2018 को औपचारिक रूप से इसका सदस्य बना।

* गौरतलब है कि भारत को 27 जून 2016 को ' मिसाइल प्रौद्योगिकी नियन्त्रण व्यवस्था(एमटीसीआर)' तथा 7 दिसम्बर 2017 को 'वासेनार समूह' की सदस्यता प्राप्त हुई थी।

* आस्ट्रेलिया ग्रुप (एजी) की स्थापना वर्ष 1985 में हुई थी।

* यह देशो का सहकारी और स्वैच्छिक समूह है जो रासायनिक और जैविक हथियारों के विकास या अधिग्रहण में योगदान देने वाली सामग्रियों उपकरणों और प्राद्योगिकियों के प्रसार को रोकता है।

* भारत सहित अब इसके 43 सदस्य हो गये है।

Posted on by