भारत-डेनमार्क के बीच शहरी विकास के क्षेत्र में एमओयू की स्वीकृति

* केंद्रीय कैबिनेट ने 6 जून 2018 को सतत तथा स्मार्ट शहरी विकास के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग पर भारत और डेनमार्क के बीच हुये समझौते की स्वीकृति प्रदान की है। यह समझौता अप्रैल 2018 को हुआ था।

* इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य ज्ञान, संस्थागत सहयोग, अनुसंधान और विकास तथा संबंधित मुद्दों पर वाणिज्यिक संबंधों के आदान-प्रदान के माध्यम से सतत और स्मार्ट शहरी विकास के क्षेत्र में द्वीपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देना है।

* सहयोग के क्षेत्र में स्मार्ट शहरी समाधान, टिकाऊ और एकीकृत शहरी नियोजन, पुनर्विकास और भूमि उपयोग, ठोस अपशिष्ठ प्रबन्धन, परिवहन प्रणाली, जल और स्वच्छता प्रबंधन प्रमुख है। इन क्षेत्रों में पारस्परिक सहयोग बनाने पर सहमति बनी है।

Posted on by