मिश्रित खेती से तात्पर्य कई तरह की फसलों के उत्पादन के साथ-साथ पशुपालन को बढ़ावा देने से है जिससे खेती से शेष बचे समय में पशुपालन करके किसान अपनी आय में वृद्धि कर सके नगदी फसलों और खाद्य फसलों की एक साथ खेती और दो या दो से अधिक फसलों को एक ही खेत में उगाने से मिश्रित खेती का कोई संबंध नहीं होता है
झूम एक स्थानांतरण सील कृषि पद्धति है जो जनजातियों द्वारा जंगल को साफ करके की जाती है उस स्थान की उर्वरता समाप्त होने पर दूसरे स्थान पर यही प्रक्रिया अपनाई जाती है झूम खेती उत्तर पूर्वी राज्य में मुख्यता की जाती है जनजातियों के द्वारा