📝 26 अगस्त 2021 करेंट अफेयर्स 📝

1. किस भारतीय कलाकार को फिल्मी दुनिया के सबसे बड़े पुरस्कार दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई है?

उत्तर - रजनीकांत ✅

📝 सबसे बड़े पुरस्कार दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई है, रजनीकांत को फिल्मी दुनिया के सबसे बड़े पुरस्कार दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई है।

2. 26 अगस्त को निम्न में से कौनसा दिवस मनाया गया?
उत्तर - महिला समानता दिवस ✅

📝  (महिला समानाता दिवस यानी की वुमन इक्वीलिटी डे। जिसे आज यानी 26 अगस्त को मनाया जाता है। कानून की नजर में भले ही महिला और पुरुष को बराबर का अधिकार मिला हुआ हो।)

3. सूचना प्रौदृाोगिकी कंपनी इन्फोसिस हाल ही में कितने अरब डॉलर का बाजार पूंजीकरण स्तर को छूने वाली देश की चौथी कंपनी बनी?
उत्तर - 100 अरब  ✅

📝 (सूचना प्रौदृाोगिकी कंपनी इन्फोसिस हाल ही में 100 अरब डॉलर का बाजार पूंजीकरण स्तर को छूने वाली देश की चौथी कंपनी बन गईं। टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के बाद इन्फोसिस चौथी कंपनी है.)

4. डिजिटल मार्केटिंग गुरु ऑफ राजस्थान के खिताब से किसे नवाजा गया?
उत्तर - मोहित पटेल ✅

📝 (उदयपुर शहर के उभरते एन्टरप्रिन्योर मोहित पटेल को डिजिटल मार्केटिंग गुरु ऑफ राजस्थान के खिताब से नवाजा गया। मोहित पटेल को यह खिताब उनके द्वारा कम उम्र में बड़ी-बड़ी सेलिब्रिटी एवं कलाकारों का डिजिटल मार्केटिंग एवं प्रमोशन का कार्य करने के रूप में मिला।)

5. टोक्यो पैरालंपिक खेलों का पहला स्वर्ण पदक आस्ट्रेलिया की पीज ग्रेको ने किस खेल में जीता?
उत्तर - साइकिलिस्ट ✅

📝 टोक्यो पैरालंपिक खेलों का पहला स्वर्ण पदक बुधवार को यहां आस्ट्रेलिया की साइकिलिस्ट पीज ग्रेको ने जीता। ग्रेको ने वेलोड्रोम ट्रैक पर महिलाओं की 3000 मीटर परस्यूट में पहला स्थान हासिल किया। चीन की वांग झियोमी ने रजत और जर्मनी की डेनिस शिंडलर ने कांस्य पदक जीता.

6. भारत ने लद्दाख में दुनिया की सबसे ऊंची सड़क बनाने में कामयाबी हासिल की यह सड़क किस संस्था द्वारा बनाई गई है?

उत्तर - बीआरओ ✅

📝 यह सड़क पूर्वी लद्दाख के उमलिंगला पास में स्थित है, जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से 19,300 फीट है। इसके साथ ही भारत ने बोलिविया रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अभी तक दुनिया की सबसे ऊंची सड़क का रिकॉर्ड बोलिविया के नाम था। यहां उतुरूंसू ज्वालामुखी के पास स्थित सड़क समुद्र तल से 18,953 फीट की ऊंचाई पर है। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

7. भारत और किस देश की सेनाओं के बिच संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास ‘काजिंद-21’ होगा?
उत्तर - कजाकिस्तान ✅

📝 कजाकिस्तान के साथ रणनीतिक संबंधो को और मजबूत बनने के लिए सैन्य कूटनीति के तहत भारत और कजाकिस्तान की सेनाओं के बिच संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास का 5वां संस्करण ‘काजिंद – 21’ तीस अगस्त से 11 सितम्बर 2021 तक कजाकिस्तान में होगा.

8. जातिगत अध्ययनों पर प्रख्यात किस शोधकर्ता का 81वर्ष की आयु में निधन हो गया?
उत्तर - डॉ गेल ओमवेट ✅

📝 ओमवेट एक प्रख्यात लेखिका थीं और उनकी कई पुस्तकें प्रकाशित हुईं। उनकी पीएचडी थीसिस ने महात्मा फूले के ‘सत्यशोधक’ आंदोलन को दुनिया के सामने पेश किया और उनकी पुस्तक, ‘दलित और लोकतांत्रिक क्रांति’ युवा छात्रों के बीच लोकप्रिय हो गई। फुले-आंबेडकरवादी आंदोलन में एक प्रमुख व्यक्तित्व, वह कई आंदोलनों में सक्रिय रूप से शामिल थीं।

9. ‘राइट टू हेल्थ बिल’ बिल लाने वाला देश का कौनसा राज्य होगा?
उत्तर - राजस्थान ✅

📝 राजस्थान सरकार शीघ्र ही ‘राइट टू हेल्थ बिल’ लाने जा रही है। राजस्थान राइट टू हेल्थ बिल लाने वाला देश का पहला राज्य होगा।

10. हाल ही में किस प्रख्यात तबला वादक का निधन हो गया?
उत्तर - पंडित शुभंकर ✅

📝 प्रख्यात तबला वादक पंडित शुभंकर बनर्जी का हाल ही में 54 वर्ष की आयु में निधन हो गया.
Posted on by