उत्तर प्रदेश विशेष - 2

1. उत्तर प्रदेश में जैन एवं बौद्ध दोनों धर्मों का प्रसिद्ध तीर्थ कौन-सा है? –- कौशाम्बी
2.उत्तर प्रदेश में परमाणु विद्युत केन्द्र कहां स्थापित है? –- नरौरा
3. उत्तर प्रदेश में सरसों की कृषि किस मौसम की उपज होती है? –- रबी
4. चुनार किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है? –- सीमेण्ट उद्योग
5. उत्तर प्रदेश के किस नगर में रेल कोच फैक्ट्री की स्थापना की जा रही है? –- रायबरेली
6. उत्तर प्रदेश में जिला योजना समितियों का गठन कब किया गया? –- 1999 ई. में
7. उत्तर प्रदेश को कुल कितने आर्थिक क्षेत्रों में बाँटा गया है? –- 4
8. उत्तर प्रदेश में योजना आयोग का गठन कब किया गया? –- 1971 ई. में
9. उत्तर प्रदेश में द्विसदनीय व्यवस्थापिका है, पहली विधानसभा और दूसरी कौन-सी है? –- विधानपरिषद्
10. उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमन्त्री कौन थीं? –- सुचेता कृपलानी
11. उत्तर प्रदेश में प्रथम विकलांग विश्वविद्यालय कहाँ स्थापित किया गया? –- चित्रकूट में

12. वर्ष 1925 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन उत्तर प्रदेश में कहाँ हुआ था? –- कानपुर में
13. वर्षा के वितरण के आधार पर उत्तर प्रदेश को कितने जलवायु विभागों में विभाजित किया गया है? –- दो
14. प्रदेश का कौन-सा जिला अवनालिका अपरदन से अधिक प्रभावित है? –- इटावा

15 भातखण्डे संगीत संस्थान, लखनऊ डीम्ड विश्वविद्यालय किस वर्ष बना? –- 2001 में
16 चौधरी चरण सिंह स्टेडियम, उत्तर प्रदेश के किस जिले में अवस्थित है? –- मुजफ्फरनगर में
17. उत्तर प्रदेश की सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण नकदी फसल कौन सी है? –- गन्ना
18. राधास्वामी मत का मुख्य केन्द्र दयालबाग उत्तर प्रदेश के किसे जिले में स्थित है? –- आगरा
19. मथुरा किस महाजनपद की राजधानी थी? –- शूरसेन महाजनपद की
20. चन्द्रशेखर आजाद मुठभेड़ में कहाँ शहीद हुए थे? –- इलाहाबाद में
21. गंगा यमुना नदियों में मिलन स्थल को उत्तर प्रदेश में किस नाम से पुकारा जाता है? –- संगम
22. लाल मृदा उत्तर प्रदेश के किन जनपदों में मुख्य रूप से पाई जाती है? –-मिर्जापुर-सोनभद्र
23. उत्तर प्रदेश का कौन-सा जनपद सर्वाधिक वनाच्छादित है? –-सोनभद्र
24. उत्तर प्रदेश में यूरेनियम किस जिले में पाया जाता है? –- ललितपुर में
25. उत्तर प्रदेश में विद्युत नियामक आयोग का गठन कब किया गया? –-वर्ष 1998 में
26. उत्तर प्रदेश किस फसल का भारत में अग्रणी उत्पादक है? –- जौ का
27. उत्तर प्रदेश में दियासलाई उद्योग का प्रमुख केन्द्र कौन सा है? –- बरेली
28. उत्तर प्रदेश में विकेन्द्रित नियोजन प्रणाली कब शुरू की गई? –- 1982-83 ई. में
29. उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध ‘दुधवा नेशनल पार्क’ किस जिले में स्थित है? –-लखीमपुर (खीरी) में

Posted on by