जीएसटी परिषद 50 से अधिक वस्तुओं की कर दर कमी की है।

जीएसटी परिषद 50 से अधिक वस्तुओं पर कर-दर में कमी की

  • नई दिल्‍ली में 28वीं वस्‍तु और सेवाकर परिषद (GST Council) की बैठक हुई जिसकी अध्‍यक्षता वित्त मंत्री पियुष गोयल ने की।
  • अहम फैसलें
    • वस्‍तु और सेवाकर परिषद (GST Council) ने 50 वस्‍तुओं की कर-दर में कमी कर दी है और सेनेटरी नेपकिन, राखी, स्‍टोन, संगमरमर, लकड़ी की मूर्तियों और साल-पत्‍तों को GST से छूट दी है।
    • नई दिल्‍ली में 28वीं GST परिषद की बैठक की के बाद वित्‍तमंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि एक हजार रूपये से कम मूल्‍य के फुटवियर पर 5% GST लगेगा।
    • उन्‍होंने कहा कि आयातित यूरिया और तेल कंपनियों को बेचे जाने वाले ऐथेनॉल पर GST घटाकर 5% कर दिया गया है।
    • पांच करोड़ रुपये तक का कारोबार करने वाले व्‍यापारियों को हर महीने जीएसटी जमा करना होगा, लेकिन तिमाही रिटर्न भरनी होगी।
    • असम, अरूणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम में व्‍यापारियों को छूट की ऊपरी सीमा दस लाख से बढ़ाकर बीस लाख कर दी गई है।
    • इस फैसले से राजस्‍व संग्रह पर कम से कम प्रभाव पड़ेगा और सौ वस्‍तुएं प्रभावित होंगी। यह फैसला 27 जुलाई 2018 से लागू होगा।
Posted on by