सिंधु घाटी सभ्यता से संबंधित स्थल निम्न है ।
मोहनजोदड़ो- सिंधु नदी के पश्चिम तट पाकिस्तान के लरकाना जिले में स्थित है । यहां से निम्न वस्तु की प्राप्ति हुई है ।
जैसे- विशाल स्नानागार ,विशाल अन्नागार,विशाल सभा भवन , पक्कि इंटे, खांचे दर नालिया, नर्तकी की मूर्ति, पशुपति मुहर,मकान में खिड़की के साक्ष्य आदि।
2( हद्दप्पा)-
सिंधु घाटी की खुदाई के क्रम में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मंटगोमरी जिले में रवि नदी के तट पर स्थित स्थल हड़प्पा को सबसे पहले खोजा गया था । इसीलिए पूरी सभ्यता का नाम इसी के नाम पर रख दिया गया। यहां पर मिलने वाली वस्तुएं निम्न है ।
पत्थर से बनी लिंग योनि कि संकेतात्मक मूर्ति ,गेंहू जो के दाने ,सोने कि मुहर शवधान पेटिका , कब्रिस्तान R- 37, मृदभांड उद्योग के साक्ष्य ।
3(लोथल)-
भारत के गुजरात के काठियावाड़ - खंभात क्षेत्र में भोगवा नदी के तट में स्थित यह हड़प्पा सभ्यता की व्यापारिक राजधानी मना जाता है । यहां से निम्न वस्तुएं प्राप्त हुई है ।
जैसे - अग्नि वेदिका ,भंडार गृह, मिश्र की ममी , चावल के दने ,
4-(कालीबंगा)-
कालीबंगा राजस्थान के घग्घर नदी के तट पर स्थित है ।जिसके उपरी एवं निचले दोनों ही सहर दुर्गिकृत है । यंहा से निम्न वस्तुएं प्राप्ति हुई है।
जैसे- कांस्य उद्योग, चूड़ी निर्माण उद्योग, गोलाकार कब्र , शल्य चिकित्सा, आदि।
4-(धौलाविरा)
यह गुजरात के कच्छ के क्षेत्र में लूनी नदी के मध्यवर्ती विशेषता वाला सहर है । यंहा से भी निमन्न वस्तुवो की प्राप्ति हुई है ।
विशाल बांध,दीवार पर सबसे बड़ा लेख आदि।
इस सभ्यता से सम्बन्धित सहर निम्न है ।
आलमगीरपुर, राखीगढ़ी,बनवाली, सुरकोतदा।
.