सारगैसो सागर उत्तरी अटलांटिक महासागर में स्थित एक जलीय क्षेत्र है यह सागर पश्चिम में गल्फस्ट्रीम उत्तर में उत्तरी अटलांटिक महासागर पूर्व में कनारी धारा तथा दक्षिण में उत्तरी अटलांटिक विषुवतीय धारा से घिरा हुआ है इस क्षेत्र में सारगैसो नामक एक वनस्पति बहुतायत में पाई जाती है जिस कारण इसका नाम सारगैसो सागर पड़ा यह एक ऐसा जलीय क्षेत्र है जलयान संचालकों के लिए काफी दिक्कतें उत्पन्न करता है क्योंकि इस वनस्पति की लंबाई काफी अधिक होती है जिससे यह जलयान में फस जाती है इसकी उत्पत्ति मुख्यतया अटलांटिक विषुवत रेखीय धारा के भंवर से होती है