अधिक पुराना नहीं है। लगभग 6200 ईपू.कटाल ह्यूक अनातोलिया में एक भित्ति चित्र बनाया गया था, जिसमें गली व घरों को दर्शाया गया था, उसमें एक ज्वालामुखी को भी दर्शाया गया था। 2300 ईपू. में बेबिलोन के निवासियों द्वारा मिट्टी की टिकियों पर स्थानीय चित्र बने मिले थे। विश्व का पहला मानचित्र यूनानी व्यक्ति अनाक्सि मैंडर ने बनाया था उसका जन्म 610 ईपू.माईलीटस (इटली) में हुआ था। दुर्भाग्य से वह मानचित्र आज हमारे पास नहीं है।