क्या हैं लीथियम आयन बैटरी ? स्वदेशी लीथियम आयन बैटरी प्रोजेक्ट की शुरुआत.....

  1. लीथियम आयन बैटरी (LIB)बैटरियाँ आजकल के उपभोक्ता इलेक्ट्रानिक सामानों में प्रायः उपयोग की जातीं हैं और पोर्टेबल एलेक्ट्रानिक युक्तियों के लिये सबसे लोकप्रिय रिचार्जेबल बैटरियों में से एक हैं।
  2. काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (CSIR)की अनुषंगी संस्था सेंट्रल इलेक्ट्रो केमिकल रिसर्च इंस्टिट्यूट (CECRI)कराईकुडी तमिलनाडु तथा राशि सोलर पावर लिमिटेड के बीच 9 जून 2018 को हुए समझौते के साथ भारत में स्वदेशी लिथियम आयन बैटरी प्रोजेक्ट की शुरुआत पर सहमति बनी है। समझौते पर बेंगलुरु कर्नाटक में हस्ताक्षर किए गए।
  3. समझौते के दौरान राशि सोलर पावर लिमिटेड के चेयर पर्सन नरसिम्हन तथा केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ हर्षवर्धन मौजूद थे।
  4. समझौते के अनुसार, CSIR-CECRI की एक टीम लिथियम आयन बैटरी प्रोजेक्ट पर कार्य करेगी जिसका नेतृत्व गोपु कुमार को दिया गया है।
  5. नेशनल फिजिकल लेबोरेटरी ,इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी तथा सेंट्रल ग्लास एंड सिरेमिक रिसर्च इंस्टिट्यूट इस प्रोजेक्ट में  सहभागी होंगे।
  6. भारत में अभी तक लिथियम आयन बैटरी का निर्माण नहीं होने से इसके निर्यात पर अत्यधिक निर्भरता है ।
  7. भारत वर्तमान में लिथियम आयन बैटरी चीन, जापान तथा दक्षिण कोरिया से आयात करता है।
  8. भारत लिथियम आयन बैटरी का विश्व में सबसे बड़ा आयातक है।वर्ष 2017 में भारत ने डॉलर 150 मिलियन मूल्य के लिए लिथियम आयन बैटरी का आयात किया है।
  9. इस प्रकार यह एक एनर्जी को स्टोर करने में प्रभावी बैटरी है ।औद्योगिक रूप से यह अति उपयोगी है।इलेक्ट्रॉनिक वाहन, दूरसंचार ,चिकित्सा उपकरण ,रोबोट आदि में ऐसी बैटरी का प्रयोग किया जाता है।
Posted on by