भक्ति एवं सूफी आंदोलन

मध्यकाल में सर्वप्रथम दक्षिण के अलवर संतो द्वारा भक्ति आंदोलन की शुरुआत हुई।
  उत्तर भारत में भक्ति आंदोलन प्रारंभ करने का श्रेय रामानंद को है।
  रामानंद का जन्म प्रयागराज इलाहाबाद में हुआ था उन्होंने विष्णु के अवतार के रूप में राम की भक्ति को लोकप्रिय बनाया।
कबीर ने हिंदू मुस्लिम एकता पर बल दिया उनकी रचनाएं बीजक में संग्रहित है वे निर्गुण भक्ति धारा के प्रमुख कवि थे। गुरु नानक का जन्म ननकाना साहब में हुआ था उन्होंने हिंदू मुसलमान एकता पर बल दिया।।
सूरदास कृष्ण भक्ति परंपरा से संबंधित है उन्होंने अपने ग्रंथ सूरसागर की राधा कृष्ण के आदर्श प्रेम को लोकप्रिय बनाया।।
गुजरात के संत नरसिंह मेहता राधा कृष्ण भक्ति से संबंधित थे।।
Posted on by