भारतीय राष्ट्रीय ध्वज में तीन रंग , केसरिया (ऊपर), सफेद (बीच) और गहरा हरा रंग (नीचे) है । सफेद पट्टी के बीच में नीले रंग का चक्र है, जिसमें 24 तीलियाँ हैं तथा इसे सारनाथ में अशोक के स्तंभ पर बने चक्र से लिया गया है।
ध्वज की लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 3 : 2 है ।
भारत के संविधान सभा ने राष्ट्र ध्वज का प्रारूप 22 जुलाई 1947 को अपनाया ।
राष्ट्रीय ध्वज को संविधान सभा में हंसा मेहता ने प्रस्तुत किया ।
भारतीय ध्वज संहिता 2002 के अनुसार सभी भारतीय नागरिकों एवं निजी संस्थाओं आदि को भी राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शन का अधिकार है ।
जनवरी 2004 को एक महत्वपूर्ण विनिर्णय में उच्चतम न्यायालय ( मुख्य न्यायाधीश बी०एन० खरे की अध्यक्षता में ) ने यह घोषणा की कि संविधान के अनुच्छेद - 19 (1) (अ) के अधीन राष्ट्रीय ध्वज फहराना नागरिकों का मूल अधिकार है ।
वर्तमान राष्ट्रपति, वर्तमान प्रधानमंत्री और वर्तमान उपराष्ट्रपति के निधन हो जाने पर सम्पूर्ण देश में राष्ट्रीय ध्वज को 12 के लिए झुका दिया जाता है ।
पूर्व राष्ट्रपति, पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व उपराष्ट्रपति के निधन हो जाने पर 7 दिनों के लिए राष्ट्रीय ध्वज को झुका दिया जाता है ।
प्रसिद्ध झंडा गीत " झंडा ऊंचा रहे हमारा " की रचना श्यामलाल प्रसाद गुप्त ने की है ।