विश्व विश्व आर्थिक मंच की कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां
विश्व आर्थिक फोरम स्विट्जरलैंड में स्थित एक गैर लाभकारी संस्था है इसका मुख्यालय जिनेवा में है स्विस अधिकारियों द्वारा इसे एक निजी सार्वजनिक सहयोग के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था के रूप में मान्यता प्राप्त हुई है। इसका मिशन विश्व के व्यवसाय ,राजनीति शैक्षिक और अन्य क्षेत्रों में अग्रणी लोगों को एक साथ मिलाकर वैश्विक क्षेत्रीय और दिशा तय करना है इसकी स्थापना सन 1971 में एक गैर लाभकारी संस्था के रूप में हुई इस किए बैठक प्रतिवर्ष जनवरी महीने में होती है।
वर्ष 1973 में जब नियत विनिमय दर से विश्व के अनेक देश किनारा करने लगे और अरब इजरायल युद्ध होने के कारण इस बैठक का आर्थिक और सामाजिक मुद्दों की ओर मुड़ा और पहली बार राजनीतिज्ञों को इस बैठक के लिए निमंत्रित किया गया 1988 में ग्रीस और तुर्की ने यहीं पर आपसी युद्ध को टालने का ऐलान किया था।
कुछ विशेष:-
इस कार्यक्रम मैं 20 साल बाद भारत और कोई प्रधानमंत्री शिरकत किया 4 दिन के इस सम्मेलन में भारत दुनिया को समझाने की कोशिश किया कि देश की अर्थव्यवस्था पटरी पर है।
1987 में इसका नाम बदलकर वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम कर दिया।
जिनेवा के अलावा टोक्यो ,न्यूयॉर्क तथा बीजिंग में इसका मुख्यालय है।
2015 में इसे अंतर्राष्ट्रीय संगठन के तौर पर मान्यता मिली। शुरुआती दौर में इस बैठक में सिर्फ व्यापार पर ही बात होती थी पर अब इस बैठक में दुनिया भर के बड़े नेता अंतरराष्ट्रीय कारोबारी, बुद्धिजीवी, और पत्रकार शामिल होते हैं।
1994 में इजरायल और फिलिस्तीन के बीच यहां आपसे सहमती से शांति का मसौदा पेश किया गया।
2002 में विश्व स्वास्थ्य पहल के अंतर्गत इस संस्था ने सार्वजनिक निजी क्षेत्र के सहयोग से एड्स और TV जैसी बीमारियों को जड़ से उखाड़ने की पहल की थी।