रवांडा और भारत के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन अफ्रीकी देशों के दौरे के तहत 23 जुलाई को रवांडा पहुंचे।
- प्रधानमंत्री मोदी इस पूर्वी अफ्रीकी देश का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं।
- रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागाम और प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच आठ अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
- दोनों देशों ने रक्षा, व्यापार, कृषि, चमड़ा और संबंधित उत्पादों तथा डेरी क्षेत्रों में समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
- भारत ने रुवांडा को 20 करोड़ डॉलर की ऋण सुविधा देने का फैसला किया है।
- रवांडा के बाद मोदी 24 जुलाई को युगांडा पहुंचे, यहाँ भारत के प्रधानमंत्री ने पहली बार युगांडा की संसद को संबोधित किया।
- युगांडा से वह जोहानिसबर्ग में 10वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचेंगे। by-Spg