हाल ही में TRAI ने अप्रत्याशित फ़ोन कॉल्स तथा मेसेज को रोकने के लिए एक दूरसंचार 'वाणिज्यिक संचार ग्राहक वरीयता विनियम 2018' जारी किया है।
अप्रत्याशित फोन कॉल्स और मेसेज की वजह से लोगों को हो रही परेशानी से निजात दिलाने के लिए ट्राई ने इस मसौदे में ब्लाकचेन तकनीकी के इस्तेमाल को वरीयता दी है।
ट्राई के इस मसौदा विनियम को लागू हो जाने के पश्चात अप्रत्याशित फोन कॉल्स और मेसेज को रोकने के लिए ब्लॉक चेन तकनीक का इस्तेमाल करने वाला यह ऐसा पहला संगठन हो जायेगा।
ब्लॉक चेन तकनीकी क्या है??
यह बिना किसी वित्तीय मध्यस्थता के आधार पर वित्तीय लेन-देन का रिकॉर्ड रखने वाला डेटाबेस है।
ब्लॉक चेन द्वारा रिकॉर्ड किये जाने वाले ये डेटाबेस अपरिवर्तनीय होते है।
इस तकनीकी को किसी एक इकाई के माध्यम से नियंत्रित नहीं किया जा सकता है,जो इसकी विफलता को नकारता है।
यह तकनीकी बिना किसी तीसरे व्यक्ति के सहयोग के उपयोगकर्ता को एक सुरक्षित वित्तीय लेन-देन की सुविधा प्रदान करती है।
ब्लॉक चेन तकनीकी के लाभ-
ब्लॉक चेन तकनीकी सभी प्रकार की सूचनाओं को एक जगह एकत्रित रखती है और वाणिज्यिक संचार माध्यमों में यह कंपनी की तुलना में उपभोक्ता को अधिक सुविधा प्रदान करने में सहायक है।
इसके इस्तेमाल से केवल कुछ टेलीकॉम ग्राहकों की शिकायत के उपरांत ही कुछ मिनटो में ही ट्राई द्वारा कम्युनिकेशन की ट्रैकिंग की जा सकेगी।