प्रश्न–2. 9 सितंबर को पूरे विश्व में कौनसा दिवस मनाया जाता है ?
उत्तर– विश्व सौंदर्य दिवस
प्रश्न–3. किस मंत्रालय ने कर्नाटक के जिलों में इंटरनेट कनेक्टिविटी में सुधार के लिए कार्यबल का गठन किया है ?
उत्तर– इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
प्रश्न–4. तालिबान ने किस देश में कार्यवाहक सरकार का ऐलान किया है ?
उत्तर– अफगानिस्तान
प्रश्न–5. इसरो के किस स्पेस मिशन ने चंद्रमा के चारों ओर अपनी 9,000 परिक्रमाएं पूरी कर ली है ?उत्तर– चंद्रयान-2
प्रश्न–6. किस राज्य के राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है ?
उत्तर– उत्तराखंड
प्रश्न–7. किस इंडियन डिजिटल पेमेंट कंपनी ने पल्स नामक एक इंटरैक्टिव वेबसाइट पेश की है ?
उत्तर– फोन पे (phone pay)
प्रश्न–8. सुधारवादी नेता ई.वी. रामासामी पेरियार की जयंती पर किस राज्य ने "सामाजिक न्याय दिवस" मनाने का फैसला किया है ?
उत्तर– तमिलनाडु
प्रश्न–9. केंद्रीय पर्यावरण मंत्री का नाम बताइए जिन्होंने "प्राण" नामक एक पोर्टल लॉन्च किया है ?
उत्तर– भूपेंद्र यादव
प्रश्न–10. किस सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने "बिजनेस ब्लास्टर्स" कार्यक्रम लांच किया है ?
उत्तर– दिल्ली सरकार