अग्नि-5 मिसाइल

भारत ने स्वदेश में विकसित सतह से सतह तक मार करने में सक्षम और परमाणु  क्षमता से युक्त बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि-5' का ओडिसा के व्हीलर द्वीप(डॉ. अब्दुल कलाम द्वीप) से 26 दिसम्बर 2016 को सफल परीक्षण किया।

अग्नि -5 की मिसाइल की विशेषता :-

  1.  अग्नि-5 मिसाइल सतह से सतह पर मार करने में सक्षम है।
  2.  इसकी मारक क्षमता 5000 किलोमीटर से अधिक है।
  3.  यह मिसाइल 17 मीटर लंबी, 2 मीटर चौड़ी और इसका वजन करीब 50 टन है।
  4.  यह मिसाइल एक टन अधिक वजन का परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है।
  5.  यह मिसाइल नेविगेशन, गाइडेन्स, वारहेड और इंजन के मामलो में नई तकनीक से लैस है।
  6.  यह मिसाइल फायर एंड फॉरगेट (दागों और भूल जाओ) के सिद्धांत पर आधारित है।
  7.  रेपिड मूवमेंट की क्षमता से लैस अग्नि -5 मिसाइल रेल, रोड या हवाई मार्ग से तुरंत वास्तविक नियन्त्रण रेखा के बेहद करीब तैनात किया जा सकता है।
Posted on by