बैरन द्वीप

• भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है|
यह द्वीप लगभग 3 किलोमीटर में फैला है। यहां का ज्वालामुखी 28 मई 2005 में फटा था। तब से अब तक इससे लावा निकल रहा है।
• इसकी ऊंचाई 354 मी॰ (1,161 फीट) है|
यह अंडमान निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर से लगभग 138 किलोमीटर उत्तर पूर्व में बंगाल की खाडी में स्थित है|
यह भारत ही नहीं अपितु दक्षिण एशिया का एक मात्र सक्रिय ज्वालामुखी है|
• ज्वालामुखी हर किसी पहाड़ से नहीं निकलते हैं| यह ज्यादातर वहां पाये जाते है जहाँ टेकटोनिक प्लाटों में तनाव हो या फिर पृथ्वी का भीतरी भाग बहुत गर्म हो|
यह द्वीप भारतीय व बर्मी टेकटोनिक प्लाटों के किनारे एक ज्वालामुखी श्रृंखला के मध्य स्तिथ है|
'बैरन' शब्द का मतलब होता है - बंजर, जहाँ कोई रहता नहीं हो|

Posted on by