उत्तराखंड हाईकोर्ट ने जानवरों को व्यक्ति घोषित किया..

उत्तराखंड हाई कोर्ट ने जानवरों को कानूनी तौर पर व्यक्ति घोषित किया

  • उत्तराखंड हाई कोर्ट ने एक अनोखे फैसले में राज्य में जानवरों को कानूनी तौर पर व्यक्ति या इकाई का दर्जा देने की घोषणा की है।
  • जस्टिस राजीव शर्मा और लोकपाल सिंह की बेंच ने जानवरों को यह विशेष दर्जा प्रदान करते हुए उनके खिलाफ क्रूरता रोकने के लिए भी कई निर्देश जारी किए।
  • यह आदेश पक्षियों और जलीय जीवों के लिए भी लागू होगा।
  • सभी जानवरों की सुरक्षा और कल्याण के लिए कोर्ट ने उत्तराखंड के सभी निवासियों को सभी जानवरों का अभिभावक घोषित किया है।
  • कोर्ट का यह आदेश एक जनहित याचिका पर आया, जिसमें बनबासा के जरियेे भारत और नेपाल के बीच चलने वाले तांगों पर रोक की मांग की गई थी।
Posted on by