● होमरूल लीग आंदोलन सर्वप्रथम आरम्भ किया -
एनी बेसेंट ने● वर्ष 1915-16 में दो होमरूल लीग आरम्भ की गयी थी - तिलक एवं एनी बेसेंट के नेतृत्व में
● प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान आंदोलन जो भारत में लोकप्रिय हुआ था,वह था - होमरूल आंदोलन
● बाल गंगाधर तिलक,एनी बेसेंट,ऍम सुब्रह्मण्यम अय्यर,सी.आर.दास इत्यादि लोगो ने इस आंदोलन की स्थापना में अपना योगदान दिया।
● होमरूल समर्थक अपनी राजनितिक शक्ति का सफलतापूर्वक प्रयोग प्रदर्शन कर सके- कांग्रेस के 1916 के लखनऊ अधिवेशन में
● 1898 ई० में एनी बेसेंट ने बनारस में 'सेंट्रल हिन्दू कालेज की स्थापना की जिसे 1916 ई० में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के रूप में प्रतिष्टित किया गया।
● होमरूल लीग नामक राजनीतिक संस्था की स्थापना करके ब्रिटिश शासन के विरुद्ध आंदोलन चलाया।1917 ई० में वह 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' की अध्य्क्ष चुनी गई।20 सितंबर 1933 ई० को उनका अड्यार में निधन हो गया।
● यदि हम बात करे थियोसोफिकल सोसाइटी की तो यह एक विदेशी संस्था थी जिसका अर्थ है- ईश्वरी ज्ञान अथवा ब्रह्म विद्या से सम्बंधित समाज अर्थात ब्रह्म विद्या समाज।
● इस संस्था की स्थापना एक रूसी महिला मैडम एच० पी० ब्लावत्सकी तथा अमेरिकी कर्नल एच० एस० ऑल्टकॉट द्वारा 7 सितंबर,1875 ई० को न्यूयॉर्क में की गयी थी।
● फरवरी 1879 ई० में इन्होंने इससे भारत लाया और दिसम्बर 1882 ई० में उन्होंने मद्रास के निकट अड्यार नामक स्थान पर इसका मुख्या केंद्र स्थापित किया।