🔶मुगल साम्राज्य🔶

बाबर (1526 -1530 ई.) 

➡भारत में मुगल वंश का  संस्थापक बाबर था|

➡ बाबर का जन्म 1483 ई.फरगना में हुुआ|

➡ बाबर के अनुसार उसको भारत पर आक्रमण करने का निमंत्रण पंजाब के शासक दौलत खां लोदी एवं मेवाड़ के शासक राणा सांगा ने दिया था|

➡ पानीपत के प्रथम युद्ध (1526 ई.)में बाबर ने पहली बार तुगलुमा युद्ध नीति एवं तोपखाने का प्रयोग किया|

➡ उस्ताद अली एवं मुस्तफा बाबर के दो प्रसिद्ध तोपची थे|

➡ बाबर को अपनी उदारता के लिए कलन्दर की उपाधि दी गई थी|

➡ खानवा के युद्ध (1527ई.)में विजय के बाद बाबर ने गाजी की उपाधि धारण की थी इस युद्ध में बाबर ने जेहाद का नारा दिया था|

➡ उसने चंदेरी के युद्ध (1528 ई.)में मेदिनी राय को तथा घाघरा के युद्ध (1529 ई.) मैं बिहार एवं बंगाल की संयुक्त अफगान सेना को पराजित किया|

➡ बाबर ने गज एवं बाबरी नामक माप का प्रयोग किया था बाबर ने अपनी आत्मकथा बाबरनामा की रचना की यह तुर्की भाषा में थी|

➡ बाबर को मुंबईयान नामक पद्यशैली का भी जन्मदाता माना जाता है बाबर प्रसिद्ध नक्शबन्दी सूफी ख्वाजा उबैदुल्ला अहरार का अनुयायी था|
Posted on by