जिस प्रकार मोटर की टंकी में पेट्रोल भरने से कोई लाभ नहीं। यदि पेट्रोल की टंकी से इंजन में ले जाने वाली पाइप लाइन ना हो इसी प्रकार," जंतु शरीर में एक तरल के माध्यम से पूरे शरीर में संतुलन बनाए रखने हेतु पाइप लाइनों का एक विस्तृत तंत्र होता है इसे परिसंचरण तंत्र करते हैं"।
संघ ऐनेलिडा को छोड़कर अन्य उच्च अकशेरुकाओं में में यह तरल स्पष्ट पाइप लाइनों में नहीं वरन छोटी-बड़ी अनियत गुहा में होकर संचारित होती हैं। इसे खुला परिसंचरण तंत्र कहते हैं।, जबकि स्पष्ट पाइप लाइनों के तंत्र को बंद परिसंचरण तंत्र करते हैं शरीर एवं वातावरण के बीच तथा शरीर के विभिन्न अंगों के बीच पदार्थों का निरंतर रासायनीक आदान-प्रदान परिसंचरण तंत्र के माध्यम से ही होता है।इस प्रकार पाचन तंत्र से पचे हुए पोषण पदार्थों से श्वसनागों से ऑक्सीजन तथा अन्य स्रावी ग्रंथियों से हार्मोन को शरीर की कोशिकाओं में वितरित करने तथा कोशिकाओं से कार्बन डाइऑक्साइड को श्वसनागों में और अमोनिया यूरिया उत्सर्जी पदार्थों को उत्सर्जी अंग में पहुंचाने का काम परिसंचरण तंत्र ही करता है