कुमार गुप्त 'महेंद्रादित्य' ( 415ई. - 455ई. )

कुमारगुप्त, चंद्रगुप्त विक्रमादित्य द्वितीय की पत्नी ध्रुव देवी से उत्पन्न पुत्र था। उसने अपने शासनकाल में सबसे अधिक अभिलेख लिखवाने का कार्य किया। इनकी संख्या लगभग 18 है। इसके शासनकाल में सोने के सिक्कों का भंडारण राजस्थान के भरतपुर के बयाना से मिला है। इन सिक्कों पर मोर की आकृति अंकित है। जो यह दिखाता है कि मयूर आकृति का सिक्का कुमारगुप्त ने जारी किया था।  बयाना के सोने के सिक्कों की संख्या 623 है। कुमार गुप्त ने नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना करवाया था जो भारत के प्राचीनतम विश्वविद्यालय में से एक है। इस विद्यालय के खर्च के लिए 200 गांव दान में दिया था। कुमारगुप्त के अंतिम दिनों में पुष्यमित्र नामक जाति ने भारत पर आक्रमण किया। इसका उल्लेख गाजीपुर के भीतरी स्तंभ से मिलता है। कुमारगुप्त ने इस जाति को पराजित करने के लिए अपने योग्य पुत्र स्कंद गुप्त को भेजा था।

कुमार गुप्त कालीन अभिलेख-

विलसडअभिलेख-

यह कुमारगुप्त का प्रथम अभिलेख था। यह उत्तर प्रदेश के एटा जिले में स्थित है। इस अभिलेख से कुमारगुप्त प्रथम तक की वंशावली प्राप्त होती है। इस अभिलेख में ध्रुवशर्मा नामक ब्राम्हण के द्वारा कार्तिकेय मंदिर को दान दिए जाने का उल्लेख मिलता है।

गढ़वा अभिलेख- 

यह इलाहाबाद जिला में स्थित शिलालेख है। इस अभिलेख से किसी दानवीर को 10 से 12 दीनार दिए जाने का वर्णन मिलता है। इसमें परम भागवत शब्द मिलता है।

करमदण्डा अभिलेख-

 यह उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले में स्थित है।यह अभिलेख शिव की प्रतिमा के अधोभाग में उत्कीर्ण है। इस प्रतिमा की स्थापना कुमारगुप्त के मंत्री पृथ्वीसेन ने किया था।

मनकुंवर अभिलेख-

यह इलाहाबाद जिला में स्थित बुध्द के प्रतिमा के निचले भाग में उत्कीर्ण हैं। इस मूर्ति की स्थापना बुद्ध मित्र नामक बौद्ध भिछुक के द्वारा करवाया था।

उदयगिरि अभिलेख-

यह जैन अभिलेख है। इसमें शंकर नामक व्यक्ति के द्वारा पार्श्वनाथ की मूर्ति स्थापित किए जाने का विवरण प्राप्त होता है। यह अभिलेख MP में स्थित है। 

तुमैन अभिलेख-

यह MP के ग्वालियर जिले में स्थित है। इसमें कुमारगुप्त को शरद कालीन सूर्य की भांति बताया गया है।

कुमारगुप्त के बंगाल से प्राप्त अभिलेख-

बंगाल के तीन स्थानों से कुमार गुप्त कालीन 3 ताम्रपत्र प्राप्त होते हैं-

1- धनदेह ताम्रपत्र

2- दामोदरपुर ताम्रपत्र

3- बैग्राम ताम्रपत्र

Posted on by