एपिको आंदोलन भी चिपको आंदोलन की भांति है अंतर केवल इतना ही है कि चिपको आंदोलन उत्तर भारत में और एपिको आंदोलन दक्षिण भारत में केंद्रित है इसके प्रणेता श्री पांडुरंग हेगड़े हैं चिपको की शैली यदि पेड़ों से चिपक कर उन्हें बचाना है तो एपिको की शैली पेड़ों का आलिंगन है इस आंदोलन का नारा है बचाओ बढ़ाओ और काम में लाओ इस आंदोलन ने भी चिपको आंदोलन की तरह पेड़ और मनुष्य के जैविक सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों के साथ आर्थिक विषयों पर भी जोर दिया है