🖍दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा स्टॉक मार्केट बना भारत🖍

➡शेयर बाजार में आई रिकॉर्ड तेजी ने भारतीय शेयर बाजार को दुनिया के टॉप 5 देशों की लिस्ट में शामिल कर दिया है।

➡ एक्सचेंज में लिस्ट सभी कंपनियों के कुल मार्केट वैल्यूएशन के आधार पर भारत दुनिया का 5वां सबसे बड़ा बाजार बन गय़ा है।

➡ गुरुवार को आई रिकॉर्ड तेजी के बाद बीएसई पर लिस्ट सभी कंपनियों का कुल मार्केट कैप 260 लाख करोड़ रुपय़े के पार पहुंच गया है।

➡बीएसई के सीईओ आशीष चौहान ने आज ट्वीट कर जानकारी दी है।

➡ कि बीएसई पर लिस्ट कंपनियों का कुल मार्केट कैप 260.78 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

➡ 73.5 रुपये प्रति डॉलर के एक्सचेंज रेट पर भारत का मार्केट कैप आज 16 सितंबर 2021 को 3.54 लाख करोड़ डॉलर के स्तर पर पहुंच गया|
 
➡उन्होने अनुमान दिया कि शायद बाजार मूल्य के आधार पर भारत दुनिया का 5वां सबसे बड़ा देश बन गया है।

➡बाजार में तेजी की मदद से एक दिन पहले यानि 15 सितंबर को ही भारत ने फ्रांस को पीछे छोड़ कर छठा स्थान हासिल किय़ा था।

➡ 15 सितंबर के आंकड़ों के अनुसार फ्रांस के बाजार का मार्केट कैप 3.402 लाख करोड़ डॉलर था।

➡15 सितंबर यानि बुधवार को भारत के शेयर बाजार का बाजार मूल्य 3.405 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गया|
Posted on by