'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ रैंकिंग में आंध्र प्रदेश टॉप पर
- डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्रियल पॉलिसी एंड प्रमोशन (डीआईपीपी) और विश्व बैंक द्वारा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को लेकर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच की गई रैंकिंग में आंध्र प्रदेश दूसरी बार अव्वल रहा है।
- आंध्र प्रदेश के बाद दूसरा स्थान तेलंगाना का है। इसके बाद हरियाणा, झारखंड, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और राजस्थान का स्थान है।
- 2016 में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना दोनों ही टॉप पर रहे थे।
उद्देश्य : सरकार के इस कदम का उद्देश्य राज्यों के बीच निवेश को आकर्षित करने और बिजनेस के माहौल को लेकर स्पर्धा को बढ़ाना है।
- राज्य की सरकारें ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को सुधारने के लिए मंजूरी के कई चरणों की जगह पर सिंगल विंडो सिस्टम पर काम कर रही हैं।
- सरकार द्वारा निर्धारित मानकों में कॉन्स्ट्रक्शन परमिट, श्रमिकों का नियमन, पर्यावरण रजिस्ट्रेशन, सूचनाओं तक पहुंच, भूमि की उपलब्धता और सिंगल विंडो सिस्टम शामिल है।
वर्ल्ड बैंक की सूची में सुधार
- वर्ल्ड बैंक द्वारा निकाली गई ईज ऑफ डुइंग बिजनेस की लिस्ट में भी भारत की स्थिति सुधरी है। 190 देशों में भारत 100वें स्थान पर रहा।