पाषाण काल को तीन भागों में बाँटा गया है -- पुरापाषाण काल, मध्यपाषाण काल और नवपाषाण काल।
- पुरापाषाण काल में मनुष्य जीविका का मुख्य आधार शिकार था। इस काल को आखेटक तथा खाद्य -संग्राहक काल भी कहते हैं।
- लगभग 36000 ई. पूर्व में आधुनिक मानव पहली बार अस्तित्व मे आया।
- मानव द्वारा प्रथम पालतू पशु कुत्ता था।
- आग की जानकारी मानव को पुरापाषाण काल में ही हुई किन्तु इसका उपयोग नवपाषाण काल से प्रारम्भ हुआ था।
- नवपाषाण काल से मानव कृषि कार्य प्रारंभ किया
- भारत में पाषाणकालीन सभ्यता का अनुसन्धान सर्वप्रथम राबर्ट ब्रूस फुट ने 1863ई. में प्रारम्भ किया।