प्रश्न–1). जोमैटो के सह-संस्थापक का नाम बताइए जिन्होंने अपने पद़ से इस्तीफा दे दिया है ?
उत्तर– गौरव गुप्ता
प्रश्न–2). केंद्र सरकार ने टेलीकॉम सेक्टर में ऑटोमेटिक रूट से कितने प्रतिशत एफडीआई को मंजूरी दे दी है ?
उत्तर– 100 प्रतिशत
प्रश्न–3). 16 सितम्बर को विश्वभर में कौनसा दिवस मनाया जाता है ?
उत्तर– अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस
प्रश्न–4). केंद्र सरकार ने देश के कितने राज्यों को बाजार से 15,721 करोड़ रुपये का अतिरिक्त फंड उधार लेने की अनुमति दी है ?
उत्तर– 11 राज्य
प्रश्न–5). आईपीएल में किस टीम के लिए खेलने वाले श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेंट से संन्यास लेने की घोषणा की है ?
उत्तर– मुंबई इंडियन्स
प्रश्न–6). किस मंत्रालय के अंर्तगत आने वाले राष्ट्रीय खनिज विकास लिमिटेड "राजभाषा कीर्ति पुरस्कार" जीता है ?
उत्तर– इस्पात मंत्रालय
प्रश्न–7). भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की टीम ने किस राज्य में हाइबोरडॉन्ट शार्क की नई प्रजातियों की खोज की है ?
उत्तर– राजस्थान
प्रश्न–8). किस राज्य सरकार ने राज्य को भारत का बाजरा केंद्र बनाने के उद्देश्य से "बाजरा मिशन" लांच किया है ?
उत्तर– छत्तीसगढ़ सरकार
प्रश्न–9). भारत में किस आईआईटी संस्थान ने "प्रोजेक्ट उडान" लॉन्च किया है ?
उत्तर– आईआईटी बॉम्बे
प्रश्न–10). किस हाईकोर्ट ने 120 किमी प्रति घंटे की गति सीमा तय करने की 2018 की अधिसूचना को रद्द कर दिया है ?
उत्तर– मद्रास हाईकोर्ट