संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) ।

UNEP का गठन संयुक्त राष्ट्र महासभा की स्वीडन के स्टॉकहोम में मानव पर्यावरण पर हुए कान्फ्रेंस 1972 के परिणाम स्वरुप हुआ।

इसका मुख्यालय नैरोबी, केन्या में है।

संयुक्त राष्ट्र की यह एजेंसी पर्यावरण निरीक्षण और परिरक्षण के लिए अंतर सरकारी(Inter-governmental) तरीकों के समन्वय के लिए उत्तरदायी है।

विभिन्न पर्यावरणीय कार्यक्रमों और संगठनों के प्रबंधन के लिए अंतरराष्ट्रीय रूपरेखा के निर्माण हेतु इनका गठन किया गया है ।उदाहरण के लिए 1998 में जलवायु परिवर्तन पर अंतर-सरकारी पैनल (IPCC) का गठन विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) और UNEP ने मिलकर ही किया था। इसी तरह वैश्विक पर्यावरण सुविधा (GEF) की क्रियान्वन एजेंसी में UNEP भी एक है।

यह  संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण फंड भी है ,जो विभिन्न पर्यावरणीय परियोजनाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करता है । पर्यावरण से संबंधित प्रयासों के लिए इस संस्था द्वारा ग्लोबल 500 पुरस्कार भी दिया जाता है।

हर साल 5 जून को मनाया जाने वाला विश्व पर्यावरण दिवस UNEP की ही पहल है। इसका निर्णय स्टॉकहोम सम्मेलन 1972 में ही ले लिया गया था। हालांकि पहला विश्व पर्यावरण दिवस 1974 में मनाया गया तब से हर साल यह मनाया जाता है।

इस वर्ष विश्व पर्यावरण की थीम -बीट प्लास्टिक पोलुशन रखी गई है।

Posted on by