1. नेफ्थलीन का मुख्य स्रोत क्या है ?
उत्तर – तारकोल
2. ईरान की संसद का नाम क्या है ?
उत्तर – मजलिस
3. धुआंधार जलप्रपात झरना कौन-सी नदी के किनारे है ?
उत्तर – नर्मदा नदी (जबलपुर)
4. नाइट्रिक अम्ल का लवण क्या कहलाता है ?
उत्तर – नाइट्रेट (NO₃¯)
5. भारत में प्रथम विद्युत रेल कब चली थी ?
उत्तर – 3 फरवरी 1925 (बॉम्बे वीटी से कुर्ला तक)
6. अर्जेंटीना देश के चारागाह का नाम क्या है ?
उत्तर – पम्पास या पंपास या पम्पा (मैदान)
7. नींबू और संतरे में कौन-सा विटामिन पाया जाता है ?
उत्तर – विटामिन सी
8. केंद्रीय बजट सामान्यत: किस महीने में पेश किया जाता है ?
उत्तर – फरवरी
9. सेना चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय की स्थापना कहाँ की गई थी ?
उत्तर – पुणे (महाराष्ट्र)
10. भरतपुर पक्षी अभयारण्य कौन से राज्य में है ?
उत्तर – राजस्थान