माँ पर 10 वाक्य – 10 Lines On Mother For Children.

                        ( माँ के लिए 10 लाइन )




1- इस सृष्टि के हर जीव और जन्तु की मूल पहचान माँ है।

2- बच्चे के लिए तो माँ भगवान का दूसरा रूप है।

3- जन्म लेने के उपरांत से शिशु जिसके साथ सबसे अधिक समय व्यतीत करता है वो माँ ही होती है।

4- किस व्यक्ति या वस्तु के प्रति कैसा दृष्टिकोण होना चाहिए, कैसे लोगों का आदर सम्मान करना है यह भी माँ ही बताती है।

5- धार्मिक एवं नैतिक मूल्यों का ज्ञान भी सर्वप्रथम माँ से ही मिलता है।

6- नैतिक मूल्यों की शिक्षा, सिद्धांतवादी बनना और अच्छा इंसान बनने की प्रेरणा इत्यादि सभी ज्ञान माँ ही सबसे पहले देती है।

7- माँ के कारण ही बच्चों में आत्मसम्मान की भावना पनपती है। उनको अपनी विशेषता का पता चलता है।


 
8- जिंदगी में आगे चलकर बच्चे जो कुछ बनते हैं उसमें सबसे अहम् भूमिका माँ की ही होती है।


 
9- सर्वप्रथम माँ ही बच्चे की आदर्श गुरु बनती है साथ ही जीवन के अन्य महत्वपूर्ण पाठ अपनी अनुभव की किताब से माँ ही सिखाती है।

10- निस्संदेह! हर बच्चे के जीवन में माँ का स्थान सर्वोच्च होता है।


Posted on by