ईंधन

जो पदार्थ जलने पर ऊष्मा उत्पन्न करते हैं  ईंधन कहलाते हैं ईंधन  को जलाकर विभिन्न कार्यों के लिए ऊष्मा प्राप्त की जाती है जैसे कोयला लकड़ी मिट्टी का तेल पेट्रोल डीजल आदि  पेट्रोल कार तथा वायु यान के ईंधन के रूप में प्रयोग किया जाता है जबकि डीजल ट्रक बस रेलगाड़ी तथा जहाज में ईंधन के रूप में प्रयोग किया जाता है पेट्रोल या गैसोलीन की गुणवत्ता ऑक्टेन संख्या के रूप में मापी जाती है अतः जिसकी ऑक्टेन संख्या जितनी अधिक होगी वह उतना ही अधिक उत्तम होगा आर्टिफिशियल रबड़ द्रव अमोनिया तथा द्रव हाइड्रोजन रॉकेट में ईंधन के रूप में प्रयोग किए जाते हैं
Posted on by