🔰कोरोना के खिलाफ केंद्र का बड़ा फैसला डोर-टू-डोर वैक्सीनेशन को दी अनुमति🔰

➡देश में टीकाकरण की गति को तेज करने के लिए केन्द्र सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। 

➡केंद्र सरकार ने अब घर-घर जाकर (डोर-टू-डोर) टीकाकरण की अनुमति भी दे दी है।

➡ स्वास्थ्य मंत्रालय इसके लिए एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है।

➡इससे पहले अदालत ने केन्द्र सरकार को निर्देश दिया था कि विकलांगों और बुजुर्गों को घर पर जाकर टीका लगाने की व्यवस्था की जाए।

➡ ये फैसला उसी आदेश के पालन के तहत लिया गया है।

➡ नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी। 

➡आपको बता दें कि कोरोना के नए मामलों में लगातार गिरावट आ रही है।

➡साथ ही टीकाकरण का आंकड़ा भी 83 करोड़ के पार हो गया है।
Posted on by