योयो टेस्ट क्या है ?

योयो टेस्ट: यह क्या है?

  • भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली ने योयो टेस्ट पर उठ रहे विवादों के बीच स्पष्टीकरण दिया है और इस फ़िटनेस टेस्ट को भारतीय क्रिकेट के लिए आवश्यक बताया है।
  • योयो टेस्ट: ’यो-यो टेस्ट’ को किसी खिलाड़ी की फिटनेस परखने का पैमाना माना जाता है। इस टेस्ट में कई ‘कोन्स’ की मदद से 20 मीटर की दूरी पर दो लाइनें बनाईं जाती हैं। प्लेयर को लाइन से पीछे से शुरुआत करनी होती है। सिग्नल मिलते ही वह दौड़ना शुरू करता है।
  • प्लेयर को 20 मीटर की दूरी पर बनी दो पंक्तियों के बीच लगातार दौड़ना होता है और जब बीप बजती है तो मुड़ना होता है। तय किए गए समय में खिलाड़ी को अपनी रफ्तार बढ़ानी होती है।
  • अगर वह तय वक्त पर लाइन तक नहीं पहुंचता है तो दो और बीप बजने के बाद उसे अपनी रफ्तार में और इजाफा करना होता है। पूरी प्रक्रिया साफ्टवेयर बेस्ड होती है। इसमें नतीजे रेकॉर्ड किए जाते हैं।
Posted on by