✍तालिबान सरकार की तरफ से मिले इस पत्र के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा इस संबंध में लिए फैसले को लेकर समीक्षा की जा रही है।
✍ अफगानिस्तान की सत्ता में बीते 15 अगस्त को काबिज होने के बाद तालिबान ने पहला औपचारिक पत्र भारत को भेजा है।
✍डीजीसीए को लिखे पत्र में अभिवादन के बाद तालिबान सरकार ने लिखा है कि अफगानिस्तान से रवानगी से पहले अमेरिकी सैनिकों ने काबुल हवाई अड्डे को तहस-नहस कर दिया।
✍ कतर के सहयोग से एयरपोर्ट एक बार फिर से चालू हो गया है और 06 सितंबर 2021 को इस संबंध में एक NOTAM (एयरमैन को नोटिस) जारी किया गया है।