करेंट अफेयर्स 02 अक्टूबर 2021

2 अक्टूबर, 2021 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं: - 

  • मार्च, 2021 के अंत तक भारत का विदेशी ऋण सालाना आधार पर 2.1 प्रतिशत बढ़कर 570 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया है।
  • उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने वरिष्ठ नागरिकों को वयोश्रेष्ठ सम्मान-2021 प्रदान किया।
  • राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस 1 अक्टूबर को मनाया गया।
  • चाचा चौधरी को नमामि गंगे कार्यक्रम का शुभंकर घोषित किया गया।
  • 24 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 997 मिलियन डॉलर घटकर 638.646 बिलियन डॉलर पर पहुंचा।
  • केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महीने भर चलने वाले स्वच्छ भारत कार्यक्रम की शुरुआत की।
  • पीएम मोदी ने सभी शहरों को कचरा मुक्त और पानी सुरक्षित बनाने की आकांक्षा के साथ स्वच्छ भारत मिशन-शहरी (SBM-U 2.0) और अटल मिशन फॉर रिजुवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (अमृत 2.0) के दूसरे चरण को लांच किया।
  • एयर मार्शल संदीप सिंह ने भारतीय वायुसेना के वाइस चीफ के रूप में कार्यभार संभाला।
  • वाइस एडमिरल अधीर अरोड़ा ने भारत सरकार के मुख्य हाइड्रोग्राफर के रूप में कार्यभार संभाला।
  • पिरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेड (PEL) ने ₹14,700 करोड़ दिवालिया दीवान हाउसिंग फाइनेंस कार्पोरेशन लिमिटेड (DHFL) का अधिग्रहण किया।
  • अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 1 अक्टूबर को मनाया गया।
Posted on by