भारत में दुग्ध व्यवसाय के विकास के लिए कृषि एवं सहकारिता विभाग द्वारा ऑपरेशन फ्लड नामक एक अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत गुजरात के खेड़ा जिले में आनंद सहकारी समिति का विकास किया गया ऑपरेशन फ्लड एक समेकित विकास कार्यक्रम है जो दुग्ध सहकारिता पर आधारित है इस का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण दुग्ध उत्पादकों को लाभकारी कीमत प्रदान करना है