सभी अम्लीय मूलको के सोडियम लवण जल में विलय होते हैं। किसी धातु लवण के मिश्रण को सोडियम कार्बोनेट और आशुत जल के साथ उबालने पर अम्लीय मूलको के सोडियम लवण बन जाते हैं, जो जल में विलय होते हैं। इस प्रकार प्राप्त विलयन को सोडियम कार्बोनेट निष्कर्ष कहते हैं ।सोडियम कार्बोनेट निष्कर्ष जलीय विलियन में अम्लीय मूलको की पहचान करने के लिए बनाया जाता है।