Beyond Knowing
Ed Tools
Play Quiz
Sign in
Join Sookshmas
Beyond Knowing
Jobs
Ed-Tools
Play Quiz
Binuradha Mishra
Wall
Questions
e-Notes
Calculations
MCQs
News/Article
करेंट अफेयर्स 03 अक्टूबर 2021
गांधी जयंती के इस पावन अवसर पर लद्दाख की राजधानी लेह में एक विशाल भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस ध्वज की खास बात यह है कि यह विश्व का सबसे बड़ा खादी का राष्ट्रीय ध्वज है।
30 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंडन (Queenslandon) में करारा ओवल (Carrara Oval) में भारत और ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के बीच पहला गुलाबी गेंद वाला डे एण्ड नाइट टेस्ट मैच शुरू हुआ।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 01 अक्टूबर को असम की सीमा से लगे अरुणाचल प्रदेश के तिरप, चांगलांग और लोंगडिंग के तीन जिलों को सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम (AFSPA) के तहत ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित किया है। यहां उग्रवादी गतिविधियों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करने के बाद यह फैसला लिया गया है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी 7,18,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ लगातार 10वें साल भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बने रहे। अमीरों की इस सूची में दूसरे नंबर पर गौतम अडाणी और उनका परिवार हैं. उनकी संपत्ति 5,05,900 करोड़ रुपये है। अडाणी की संपत्ति में हर दिन 1,002 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो रही है।
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) से आधुनिक हल्के हेलीकॉप्टर खरीदने की लागत 3,850 करोड़ रुपये आंकी गयी है। वहीं रॉकेट के गोला-बारूद की एक खेप 4,962 करोड़ रुपये में खरीदी जाएगी।
इस्लामिक अमीरात घोषित होने के बाद अफगानिस्तान की तरफ से यह पहली आधिकारिक पत्र लिखा गया है। तालिबान सरकार की तरफ से मिले इस पत्र के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा इस संबंध में लिए फैसले को लेकर समीक्षा की जा रही है। अफगानिस्तान की सत्ता में बीते 15 अगस्त को काबिज होने के बाद तालिबान ने पहला औपचारिक पत्र भारत को भेजा है।
एस्ट्रोसैट, खगोल विज्ञान के लिए भारत का यह पहला उपग्रह 28 सितंबर, 2015 को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था। इसे इसरो के पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल-C30 (PSLV-C30) द्वारा 06 विदेशी उपग्रहों पर लॉन्च किया गया था। सितंबर, 2020 में इसने पांच साल पूरे कर लिए हैं।
26 साल और 72 पेशेवर मुकाबलों के बाद, पूर्व विश्व चैंपियन मैनी पैक्युओ (Manny Pacquiao) ने पेशेवर मुक्केबाजी से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने 1995 में 16 साल की उम्र में पेशेवर शुरुआत की। वह पांच अलग-अलग भार वर्गों में लाइनल चैंपियनशिप (lineal championship) जीतने वाले पहले मुक्केबाज बने और चार अलग-अलग दशकों में विश्व चैंपियनशिप रखने वाले एकमात्र मुक्केबाज हैं। उन्होंने हाल ही में 40 साल की उम्र में 2019 तक वेल्टरवेट (welterweight) खिताब अपने नाम किया।
Binuradha Mishra
General Study (GS)
General Awareness
Current Affairs
Civil Services Entrance Exams-Medium-Hindi
Oneday Exams-Medium-Hindi
October
2021
Posted on
by
Score
Share
Views
Comment(s)
Please
Login
to post your answer or reply to answer
Recent e-Note Comments
Recent e-Notes
Top Scored e-Notes
Scroll
×
Login to India's fastest growing social media for Self-Learners!
Sign in with Google
OR
Not registered?
Create an account
Forgot Password?
×
Join India's fastest growing social media network for learning and education!
Sign in with Google
OR
Already a registered user?
Login