एन आर सी ( NRC ) क्या है ?

  • असम के राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के दूसरे और अंतिम मसौदे को 30 जुलाई 2018 को जारी कर दिया गया है।
  • एनआरसी में शामिल होने के लिए आवेदन किए 3.29 करोड़ लोगों में से 2.89 करोड़ लोगों के नाम शामिल हैं और इसमें 40-41 लाख लोगों के नाम नहीं हैं।
  • राज्य सरकार का कहना है कि जिनके नाम रजिस्टर में नहीं है उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए एक महीने का समय दिया जाएगा।
  • बता दें कि एनआरसी का पहला मसौदा 31 दिसंबर और एक जनवरी को जारी किया गया था, जिसमें 1.9 करोड़ लोगों के नाम थे
  • असम में NRC को आखिरी बार 1951 में अपडेट किया गया था, उस समय असम में मात्रा 80 लाख नागरिको के नाम इस रजिस्टर्ड में दर्ज किए गए थे। इसके बाद से अवैध प्रवासियों के पहचान की प्रक्रिया पर निरन्तर बहस चली आ रही है।
  • राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (National Register of Citizens (NRC) में भारतियों नागरिकों के नाम शामिल होते हैं ।
  • NRC को वर्ष 1951 की जनगणना के बाद तैयार किया गया था ।
  • इसे जनगणना के वर्णित सभी व्यक्तियों के विवरणों के आधार पर तैयार किया गया था।
Posted on by