🔰📝 भारतीय संविधान से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 📝🔰

प्रश्न–1).  किस अधिनियम द्वारा भारत में प्रांतों को स्वायत्तता प्रदान की गई थी ?
उत्तर–  भारत सरकार अधिनियम, 1935

प्रश्न–2).  शासन की एकात्मक पद्धति का लाभ हैं ?
उत्तर– दृढ़ राज्य

प्रश्न–3). जिस संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान का अधिनियम किया गया उसके कौन सदस्य थे ?
उत्तर– विभिन्न प्रांतों की विधान सभाओं द्वारा निर्वाचित

प्रश्न–4). भारतीय संविधान में आपात उपबंध कहां से लिए गए हैं ?
उत्तर- भारत सरकार अधिनियम,1935

प्रश्न–5). भारत की संविधान सभा किसके कहने पर बनाई गई थी ?
उत्तर– कैबिनेट मिशन

प्रश्न–6).  भारत का संविधान सभा का अध्यक्ष कौन था ?
उत्तर– डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद

प्रश्न–7). भारतीय संविधान की प्रस्तावना में किस प्रकार के न्याय की बात कही गई हैं ?
उत्तर– सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक न्याय की बात की गई हैं।

प्रश्न–8). संविधान की प्रस्तावना में भारत को किस रूप में घोषित किया गया हैं ?
उत्तर– एक प्रभुसत्तासंपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य

प्रश्न–9). भारत पूर्ण संप्रभु लोकतांत्रिक गणतंत्र कब बना ?
उत्तर– 26 नवंबर, 1949

प्रश्न–10). संविधान की उद्देशिका का संशोधन कितनी बार किया गया था ?
उत्तर– एक बार

प्रश्न–11). भारतीय संविधान में ‘संघीय’ शब्द का प्रयोग कहां पर हुआ हैं ?
उत्तर– संविधान में कही नही

प्रश्न–12). भारतीय संविधान के अनुच्छेद 1 में यह घोषणा की गई हैं, कि ‘‘इंडिया अर्थात भारत’’ ……… हैं ?
उत्तर– राज्यों का संघ

प्रश्न–13). किस अनुच्छेद में इंडिया को भारत भी कहा गया हैं ?
उत्तर– अनुच्छेद 1

प्रश्न–14). भारत में किस प्रकार का संघवाद देखा जाता हैं ?
उत्तर–  संघ बनाकर राज्यों का गठन करना

प्रश्न–15). भारतीय संविधान कब लागू हुआ ?
उत्तर–  26 जनवरी, 1950

प्रश्न–16).  भारतीय संविधान की रचना के समय संविधान सभा का संविधानिक सलाहकार कौन था ?
उत्तर–  बी.एन.राव

प्रश्न–17).  सरकार की किस प्रणालि में द्विसदन पद्धति एक अनिवार्य लक्षण हैं ?
उत्तर– संघीय प्रणाली

प्रश्न–18). भारत एक कैसा देश हैं ?
उत्तर– लोकतंत्र

प्रश्न–19). भारत में, एकल नागरिकता की अवधारणा अपनाई गई हैं ?
उत्तर– इंग्लैंड से

प्रश्न–20). संविधान का कौन सा भाग नागरिकता के प्रावधानों से संबंधित हैं ? 
उत्तर– भाग दो
Posted on by