प्रोटीन प्रोटीन उच्च ,अणुभार वाले नाइट्रोजन युक्त जटिल कार्बनिक योगिक है। एमिनो अम्ल प्रोटीन की आधारभूत इकाई है। यह वनस्पतियों तथा जंतुओं में प्रचुरता से पाए जाते हैं। दूध ,दही, पनीर ,मांस ,अंडा, मछली आदि जंतु प्रोटीन के मुख्य स्रोत है। दालें अनाज मटर फली मूंगफली और सोयाबीन वनस्पति प्रोटीन के मुख्य स्रोत है।
प्रोटीन का महत्व
हमारे भोजन के अवयव में प्रोटीन सबसे महत्वपूर्ण है। शरीर की वृद्धि व क्षतिग्रस्त कोशिकाओं और ऊतकों का सुधार करने के लिए शरीर को आवश्यक एमीनो अम्लो की बहुत आवश्यकता होती है। इन एमीनो अम्लो का संश्लेषण शरीर द्वारा नहीं होता है। अतः भोजन में प्रोटीन के रूप में एमिनो अम्लो की उपस्थिति बहुत आवश्यक है। प्रोटीन हमारे शरीर में पाए जाने वाले रक्त आदि की pH को भी बनाए रखता है।
प्रोटीन के कार्य
- पेशियों का निर्माण
- शरीर की वृद्धि तथा क्षतिग्रस्त कोशिकाओं तथा ऊतकों का सुधार
- एंजाइम तथा हार्मोन का संश्लेषण
- रक्त व शरीर के अन्य द्रवो कि पीएच पर नियंत्रण
- एंटीबॉडीज के रूप में शरीर की सुरक्षा
- अनुवांशिक लक्षणों के विकास एवं गति आदि का नियंत्रण