पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने वाला संशोधन विधेयक लोकसभा में पास :

पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने वाला संशोधन विधेयक लोकसभा में पास

  • राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक, 2017 को लोकसभा ने 2 अगस्त 2018 को दो तिहाई से अधिक बहुमत के साथ सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान कर दी।
  • सदन ने राज्यसभा द्वारा विधेयक में किये गये संशोधनों को निरस्त करते हुए वैकल्पिक संशोधन तथा संशोधनों के साथ ‘संविधान (123वां संशोधन) विधेयक, 2017’ पारित कर दिया।
  • सदन में मतविभाजन के दौरान विधेयक के पक्ष में 406 सदस्यों ने मत दिया। विपक्ष में एक भी वोट नहीं पड़ा। सरकार के संशोधनों को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।
Posted on by