उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार 2013-2017 -

  • राज्यसभा में विपक्षी नेता गुलाम नबी आजाद, मणिपुर की राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला और बीजद सांसद भृतुहरि महताब को 1 अगस्त 2018 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार से सम्मानित किया।
  • इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहे,
  • राज्यसभा की पूर्व सदस्य हेपतुल्ला को वर्ष 2013 और लोकसभा सदस्य हुकुमदेव नारायण यादव को साल 2014 के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ख़ास बात यह रही कि दोनों ही बीजेपी से हैं।
  • इसके अतिरिक्त गुलाम नबी आजाद को साल 2015, तृणमूल कांग्रेस सांसद दिनेश त्रिवेदी को साल 2016 और महताब को साल 2017 के लिए यह उत्कृष्ट सम्मानित दिया गया।
  • इनमे 2 भाजपा के और 3 विपक्ष के नेता हैं।
  • पांचों नेताओं को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संसद भवन में एक कार्यक्रम में सम्मानित किया. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन भी मौजूद रहें ,
  • उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार 1995 में शुरू किए गए थे।
  • आईपीजी द्वारा यह पुरस्कार पाने वाले पहले सदस्य समाजवादी जनता पार्टी के चंद्रशेखर थे।
  • यह समूह भारत के अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) के रूप में भी कार्य करता है।
  • अब तक 19 सांसदों को यह सम्मान मिल चुका है।
Posted on by