कार्निया आंख का पारदर्शी हिस्सा है जिस पर बाहर का प्रकाश पड़ता है यह आंख का दो तिहाई भाग है जिसमें बाहरी आंख का रंगीन हिस्सा पुतली और लेंस पर प्रकाश देने वाला हिस्सा शामिल होता है कार्निया में कोई रक्त वाहिका नहीं होती बल्कि इससे तंत्रिकाओं का एक जाल होता है इस को पोषण देने वाले द्रव्य वही होते हैं जो आंसू और आंख के अन्य पारदर्शी द्रव का निर्माण करते हैं