Beyond Knowing
Ed Tools
Play Quiz
Sign in
Join Sookshmas
Beyond Knowing
Jobs
Ed-Tools
Play Quiz
Sudhanshu Kumar Mishra
Wall
Questions
e-Notes
Calculations
MCQs
News/Article
करेंट अफेयर्स 04 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2021 तक
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने
दुनिया की पहली मलेरिया वैक्सीन के बच्चों पर व्यापक इस्तेमाल की सिफारिश की है।
डब्ल्यूएचओ ने इसे विज्ञान, बच्चों के स्वास्थ्य और मलेरिया नियंत्रण के लिए बड़ी उपलब्धि करार दिया है। यह वैक्सीन मच्छर जनित बीमारी के खिलाफ विश्व का पहला टीका है। मलेरिया से एक वर्ष में दुनियाभर में चार लाख से अधिक लोगों की मौत होती है।
हर साल विश्व कपास दिवस (World Cotton Day) 07 अक्टूबर को मनाया जाता है।
इस दिवस को संयुक्त राष्ट्र, विश्व खाद्य संगठन, संयुक्त राष्ट्र व्यापार व विकास सम्मेलन, अंतरराष्ट्री य व्यापार केंद्र तथा अंतरराष्ट्री य कपास सलाहकार समिति द्वारा मनाया जाता है। विश्व कपास दिवस का आयोजन पहली बार वर्ष 2019 में किया गया था।
अंशु मलिक 07 अक्टूबर 2021 को विश्व चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला हार गई और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
इस हार के बाद भी 57 किग्रा में 19 वर्ष की अंशु मलिक इतिहास बनाने में सफल रहीं। वे इस चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले पहली भारतीय महिला पहलवान बन गईं। इससे पहले भारत की चार महिला पहलवानों ने विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीता है, लेकिन सभी को कांस्य पदक मिला है। गीता फोगाट ने साल 2012 में, बबीता फोगाट ने साल 2012 में, पूजा ढांडा ने साल 2018 और विनेश फोगाट ने साल 2019 में कांस्य पदक जीता था।
साल 2021 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार उपन्यासकार अब्दुलराजक गुरनाह को दिया गया है।
स्वीडिस एकेडमी ने पुरस्कार की घोषणा करते हुए कहा कि अब्दुलराजक गुरनाह ने अपनी लेखनी के जरिए उपनिवेशवाद के प्रभावों, संस्कृतियों को लेकर काफी कुछ लिखा है। उन्होंने शरणार्थियों के भाग्य का निर्धारण करने के लिए अपनी अडिग और करुणामय लेखनी के माध्यम से दुनिया के दिलों में प्रेम पैदा किया है. साल 2020 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी कवयित्री लुईस ग्लूक को दिया गया था।
बीसी पटनायक ने भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला है।
उन्हें 5 जुलाई 2021 को भारत सरकार की अधिसूचना द्वारा प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था। एलआईसी के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यभार संभालने से पहले, पटनायक बीमा लोकपाल परिषद, मुंबई के महासचिव थे. वे मार्च 1986 में एलआईसी ऑफ इंडिया में प्रत्यक्ष भर्ती अधिकारी के रूप में शामिल हुए।
ओडिशा सरकार ने अपने क्षेत्र में हाथियों को करंट लगने से होने वाली मौत से बचाने के उद्देश्य से बिजली के नेटवर्क की ग्राउंड क्लीयरेंस बढ़ाने के लिए बिजली वितरण कंपनियों को 445.75 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
ओडिशा सरकार द्वारा आवंटित धन की सहायता से, बिजली वितरण कंपनियां हाथी गलियारों और आवाजाही क्षेत्रों में खुले कंडक्टरों को भी बदल देंगी। इस पहल का उद्देश्य बिजली के झटके के कारण हाथियों की मौत को रोकना है।
भारत में, गंगा नदी डॉल्फिन के संरक्षण को प्रोत्साहित करने और जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 5 अक्टूबर को 'गंगा नदी डॉल्फिन दिवस (Ganga River Dolphin Day)' मनाया जाता है।
आज ही के दिन 2010 में गंगा डॉल्फिन को राष्ट्रीय जलीय जंतु घोषित किया गया था। फिर, 2012 में वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF) और उत्तर प्रदेश सरकार ने संयुक्त रूप से देश में डॉल्फिन संरक्षण अभियान शुरू किया। गंगा की डॉल्फिन को भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की पहली अनुसूची के तहत शामिल किया गया है।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रसिद्ध कलाकार घनश्याम नायक (नट्टू काका) का 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।
घनश्याम नायक का जन्म 12 मई, 1944 को हुआ था. वे पिछले काफी समय से बीमार थे और कैंसर से जंग लड़ रहे थे। घनश्याम नायक सिर्फ टीवी ही नहीं बल्कि फिल्मों में भी अपने अभिनय से सभी को इंप्रेस कर चुके हैं। वे साल 1960 में आशोक कुमार की फिल्म मासूम में चाइल्ड एक्टर के तौर पर नजर आए थे। इसके बाद वे बेटा, तिरंगा, आंखें, लाडला, क्रांतिवीर, आंदोलन, बरसात, माफिया, चाहत, इश्क, चाइना गेट, तेरे नाम और खाकी समेत कई फिल्मों हा हिस्सा रहे।
महाराष्ट्र के पालघर जिले के वाडा में व्यापक रूप से उत्पादित किए जाने वाले चावल की एक खास किस्म वाडा कोलम (Wada kolam) को जीआई टैग दिया गया है।
वाडा कोलम चावल को सामान्य तौर पर जिनी या झिनी चावल के नाम से महाराष्ट्र में जाना जाता है। यह पालघर के वाडा तहसील में मुख्य तौर पर उगाया जाता है। इस चावल का दाना सफेद रंग का होता है।
भारतीय कॉमिक्स पुस्तक के किरदार चाचा चौधरी को नमामि गंगे कार्यक्रम का शुभंकर घोषित किया गया है।
गंगा नदी की स्वच्छता के लिए नमामि गंगे अभियान चलाया जा रहा है। केंद्र सरकार की ओर से नमामि गंगे कार्यक्रम को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। इसके पीछे का मकसद बच्चों में गंगा को लेकर जागरूकता फैलाने से है। जल शक्ति मंत्रालय ने बताया कि अब चाचा चौधरी को नमामि गंगे प्रोजेक्ट का शुभंकर बनाया गया है।
Sudhanshu Mishra
Civil Services Entrance Exams-Medium-Hindi
Oneday Exams-Medium-Hindi
CTET-Medium-Hindi
Teachers Exams-Medium-Hindi
Current Affairs
October
2021
Posted on
by
Score
Share
Views
Comment(s)
Please
Login
to post your answer or reply to answer
Recent e-Note Comments
Recent e-Notes
Top Scored e-Notes
Scroll
×
Login to India's fastest growing social media for Self-Learners!
Sign in with Google
OR
Not registered?
Create an account
Forgot Password?
×
Join India's fastest growing social media network for learning and education!
Sign in with Google
OR
Already a registered user?
Login